सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री-अन्न मिलेट्स मेले का भव्य आयोजन, विधायक धनघटा और DM ने किया शुभारंभ ।
संत कबीर नगर ।
“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज कृषि विभाग द्वारा संत कबीर अकादमी मगहर में जनपद स्तरीय श्री-अन्न मिलेट्स मेला एवं प्रदर्शनी तथा रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी अनुज मलिक और सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, एमएलसी प्रतिनिधि अमरीश राय उर्फ मंटू राय भी मौजूद रहे।


मेले में FPO, PM फसल बीमा, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। KVK के वैज्ञानिकों डॉ तरुण, डॉ अभिनव सिंह, डॉ दुर्गेश मौर्य ने प्राकृतिक खेती, हाईटेक नर्सरी और श्री-अन्न उत्पादन पर किसानों को जानकारी दी।

विधायक ने कहा- किसान का सम्मान, देश का सम्मान –
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि PM की प्रेरणा से श्री-अन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है, हमारी परंपरा मोटे अनाज से जुड़ी है। ग्राम सचिवालय के जरिए सरकार की हर योजना का लाभ किसानों तक पहुंच रहा है।

DM बोले- दैनिक जीवन में शामिल करें मिलेट्स –
जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कहा कि कृषि विभाग की यह रेसिपी प्रतियोगिता सराहनीय है। श्री-अन्न के उपयोग से स्वास्थ्य नियंत्रण में रहता है और कम लागत से किसानों की आय बढ़ती है।

विजेताओं को मिला सम्मान –
रेसिपी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – होटल नियामत, पौली वेजिटेबल फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी, डॉ अंबेडकर महिला स्वयं सहायता समूह, UPS दड़वा और कंपोजिट UPS बेलाडीह को मिला। चित्रकला में प्राइमरी वर्ग में अंशु (कंपोजिट बेलाडीह) और उच्च प्राथमिक में कृष्ण प्रताप सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर DDO रुक्मणी वर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ राकेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।


