चुड़ी फरोश मोहल्ले में छत पर अर्गनी से लटक कर किशोरी ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम।
संत कबीर नगर- मगहर।
मगहर।खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी अन्तर्गत कस्बे के मोहल्ला चुड़ी फरोश में छत पर एक किशोरी ने सोमवार की देर शाम अर्गनी से लटक कर जान दे दी।परिजन को इसकी जानकारी होने पर उसे छत से उतार कर इलाज के लिए ले गये।जहां डाक्टरों ने किशोरी को देख कर मृत घोषित कर दिया।उसके बाद कोतवाली पुलिस को मेमो जरिये घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।

नगर पंचायत मगहर के चड़ी फरोश निवासी मुख्तार अहमद ने बताया कि उनकी पुत्री शाहीन उर्फ सलोनी वर्ष(16) सोमवार की देर शाम घर की छत पर चली गई। जो काफी देर के बाद तक नीचे नहीं आयी।तब उसकी मां खोजते हुए छत पर गई तो बाहर से दरवाजा बंद था। बेटी का कुछ देर और इंतजार करने के बाद दोबारा छत पर गई तो दरवाजा खटखटाया और खोलने को कहा। इसके बाद दरवाजा नहीं खुला। दरवाजे पर चढ़ कर देखा तो छत पर कपड़ा फैलाने के लिए बंधी अर्गनी से दुपट्टा का फंदा गले में लपेट कर झुकी हुई थी। यह देख उसकी पत्नी सहम गई और नीचे आकर आखों देखी सुनाई तो घर के सदस्य सीढ़ी पर चढ़ गये। इसकी जानकारी मोबाईल से मोहल्ले के दो युवकों को सूचना दी। उसके बाद दोनो युवक घर पहुंच कर बगल की खाली जमीन के रास्ते छत पर चढ़ कर दरवाजा खोला और फंदा खोलकर उसे इलाज के लिए ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।घ

टना स्थल का कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे,चौकी इंचार्ज विनोद कुमार एवं फारेंसिंक टीम मौके पहुंच कर मुआयना करने के साथ ही साक्ष्य जुटा रही है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस पंचनामा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा रिपोर्ट की गहनता जांच कर रही है।

