प्रोफेसर कन्हैयालाल श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच –
गायत्री विद्यापीठ पी.जी. कॉलेज, रिसिया, बहराइच में महान शिक्षाविद् एवं विद्वान प्रोफेसर कन्हैयालाल श्रीवास्तव की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दो चरणों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम चरण में यज्ञ का आयोजन किया गया तथा प्रोफेसर कन्हैयालाल श्रीवास्तव के मूर्ति पर आदरणीय प्रबंधक डॉ विश्वनाथ श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ डी डी तिवारी, डॉ मुरारी लाल श्रीवास्तव, प्रोफेसर डी आर यादव, प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ सुभाष चंद्र, डॉ आशुतोष त्रिपाठी, रीति श्रीवास्तव, डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव, डॉ मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ पवन कुमार वर्मा, उमेश वर्मा, डेविड पांडेय, नंदन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रोफेसर कन्हैयालाल श्रीवास्तव के जीवन, साहित्यिक एवं शैक्षिक योगदान तथा समाज के प्रति उनके विचारों पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया गया।
इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महान शिक्षाविदों का जीवन समाज को ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रोफेसर कन्हैयालाल श्रीवास्तव के जीवन, विचारों और योगदान से परिचित कराना तथा शिक्षा एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
इस प्रकार श्रद्धांजलि, यज्ञ एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से महाविद्यालय परिवार ने प्रोफेसर कन्हैयालाल श्रीवास्तव की स्मृतियों को नमन किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थिति रहें।
