जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक!
महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन की तैयारियों पर हुई चर्चा !
रामायण पाठ, भजन-कीर्तन के साथ संचालित होंगी भक्तिमय सांस्कृतिक गतिविधियों!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच, 24 अक्टूबर।
जनपद में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की कार्ययोजना पर विचार विमर्श के उद्देश से जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्वत ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, आदर्शों, रामायण में निहित मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति अनुभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद के चयनित मंदिरों एवं महर्षि वाल्मीकि जी से संबंधित स्थलों पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
शासन के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमों में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन एवं अन्य भक्तिमय सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश हैं। प्रत्येक जनपद में कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागों एवं स्थानीय निकायों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए रामायण पाठ एवं भजन-कीर्तन हेतु कलाकारों तथा गायकों की व्यवस्था की जाएगी।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों का आयोजन शासन द्वारा स्वीकृत दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रमों को श्रद्धा, गरिमा एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करते हुए आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए जिससे महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं सांस्कृतिक विरासत का जन-जन के साथ साक्षात्कार हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा, वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण, जिला विकास अधिकारी रात कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला पंचायत राज अधिकारी चन्द्रभान सिंह, डीएचईआईओ बृजेश कुमार सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
