कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे: डीएम
मतदान केन्द्र श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा का डीएम ने किया निरीक्षण !
द्वितीय विशेष अभियान में संचालित गतिविधियों का लिया जायज़ा !
अधिक से अधिक अर्ह युवक-युवतियों के प्रपत्र-6 भरवाये जाने के दिये गये निर्देश !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 अक्टूबर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई मतदाता न छूटे (नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाईन्ड) के उद्देश्य से संचालित द्वितीय विशेष कैंप दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह के साथ मतदान केन्द्र श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा का निरीक्षण कर विशेष अभियान दिवस के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया। डीएम ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद बूथ लेबिल अधिकारियों व सुपरवाईज़र्स को मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों, महिलाओं तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने, त्रुटियों के सुधार तथा पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिला निवार्चन अधिकारी ने श्री शंकर इण्टर कालेज में स्थापित सभी सात बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ रवि कुमार, छत्रपाल, महेश व अन्य से वार्ता करते हुए प्राप्त होने वाले फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। विशेष अभियान दिवस में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा वर्ग तथा महिलाओं के अधिक से अधि कनाम पतदाता सूची में जोड़ने पर देते हुए कहा कि इससे जनपद के जेण्डर रेशियों में सुघार होगा।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने केंद्र पर उपस्थित युवक-युवतियों से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदान के अधिकार एवं लोकतंत्र में प्रत्येक मत की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। डीएम ने आमजन से अपील की कि अपनी अद्यतन फोटो, जन्म तिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति तथा यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाना फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है, तो उसके साथ उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करा सकते हैं।
