51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹15 लाख, मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी बरामद।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच, 08 सितम्बर 2026।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बहराइच पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।
पिलर संख्या 651/2 के पास हुई गिरफ्तारी –
पुलिस के अनुसार, दिनांक 07 सितम्बर 2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा पिलर संख्या 651/2 के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चाँद बाबू पुत्र इकबाल, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी चितवन मोहल्ला, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
बरामदगी का विवरण –
– 51 ग्राम अवैध स्मैक
– 01 मोटरसाइकिल TVS Apache — UP40 BQ 2541
– 01 मोबाइल फोन Vivo
– ₹250 नगद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं—
– मु0अ0सं0 238/2026, धारा 8/21 NDPS Act, थाना रुपईडीहा ।
– मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 NDPS Act, थाना रुपईडीहा ।
– मु0अ0सं0 209/2020, धारा 379, 411 IPC, थाना दरगाह शरीफ।
– मु0अ0सं0 172/2021, धारा 379, 411, 413, 414, 420, 468 IPC, थाना रुपईडीहा!
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
थाना रुपईडीहा पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र,
उ0नि0 अरूण कुमार सिंह,
का0 अभिषेक सिंह,
का0 अभिषेक राय,
का0 सोविन्द्र यादव,
का0 रविन्द्र यादव।
एसएसबी टीम:-
SI/GD भूपेन्द्र सिंह,
CT/GD परदेशी करतार सिंह,
CT/GD अजय,
CT/GD दीनदयाल चौहान,
डॉग हैंडलर CT/GD रामनिवास जाट मय डॉग रैंको,
679 F Coy, 42 BN SSB, बहराइच।
