9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह।
किशोरी बालिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित की गई पोषण किट।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 08 सितम्बर।
मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या स्थित राजकीय इण्टर कालेज प्रागंण में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़ी उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं के सम्मान एवं नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विकास भवन सभागार में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर आयोजित समारोह में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल व अन्य अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा 06 किशोरी बालिकाओं व 06 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्पोर्ट किट का वितरण, 02 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 02 बच्चों का अन्नप्रशासन कराया गया तथा आगा खॉ फाउण्डेशन के सहयोग से पोषण माह की थीम पर आधारित पोषण पोस्टर का विमोचन किया गया तथा हम सब ने ठाना है, बहराइच को स्वस्थ एवं पोषण बनाना विषयक आधारित कैनवास पर हस्ताक्षर कर संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नन्दा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, नगर, चित्तौरा एवं नवाबगंज तथा परियोजना नगर, चित्तौरा की समस्त मुख्य सेविकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ही मिलान फाउण्डेशन के पदाधिकारी जावेद अहमद, इप्सा सिंह व आगा खां फाउण्डेशन से अशोक सिंह, मोहित व इनकी टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। अन्त में रंग बिरंगे हॉट एयर बैलून को खुले आसमान में छोड़कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

