छत की कुंडी में फंदे से लटकता मिला युवती का शव ।
Oplus_16908288
छत की कुंडी में फंदे से लटकता मिला युवती का शव ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग में बुधवार को लगभग ग्यारह बजे छत की कुंडी में फंदे से लटकती 21 वर्षीय युवती शव पाया गया। घटना के समय घर के परिजन खेत मे काम करने गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता नही लग सका है।
जानकारी के अनुसार ग्राम घोरांग में 21 वर्षीय अन्नू पुत्री राम भजन घर पर अकेली थी। सुबह परिवार के सदस्य खेत मे काम करने गए हुए थे। दोपहर में जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था। परिजन अनहोनी की आशंका से सहम गए। गांव के अन्य लोग भी इकठ्ठा हो गए। किसी प्रकार कमरे का दरवाजा खोला गया। कमरे में छत की कुंडी से अन्नू का शव लटकता देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। परिजनों ने पूछ ताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में अनेक प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गयी। परिजन घटना के विषय पर कुछ भी नही बताया।
अभय नाथ मिश्र (क्षेत्राधिकारी धनघटा)-
