कबीर की जन्मभूमि काशी से कर्मभूमि मगहर पहुंची कबीर भक्तों की यात्रा।
-ताना बाना ग्रुप ने कबीर भजन को किया प्रस्तुत।
संत कबीर नगर- मगहर।
सद्गुरु कबीर की जन्मभूमि काशी से चल कर कबीर भक्त यात्रा रविवार को प्रोफेसर डाक्टर विजयनाथ मिश्र के नेतृत्व में देवेन्द्र दास ताना बाना ग्रुप के साथ मगहर पहुंची।इसमें लगभग पन्द्रह कबीर पंथियों का जत्था शामिल था।जो काशी से चलकर गाजीपुर,आजमगढ़, खजूरी होते हुये कबीर चौरा परिसर स्थित कबीर की समाधि व मजार परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ। जत्थे का स्वागत महंत विचारदास ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत विचारदास ने कहा कि कबीर साहेब की वाणी को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से काशी से मगहर के लिये कबीर भक्तों के द्वारा यात्रा निकाली गई।कबीर भक्तों के लिये यह भी एक धाम है।प्रोफेसर डाक्टर विजयनाथ मिश्र ने कहा कि कबीर की वाणी आज भी विश्व मे प्रासंगिक है।उनकी वाणी पर आज भी विभिन्न देशों में रिसर्च किये जारहे हैं।ताना बाना ग्रुप के देवेंद्र दास ने कहा कि जिस तरह सावन के महीने में शिव भक्त देवघर जाकर जल चढ़ाते हैं।उसी तरह से कबीर भक्तों ने रविवार को काशी से चलकर कबीर साहेब की समाधि स्थल पहुंचकर उनके दर्शन किए।इस दौरान प्रोफेसर डा विजयनाथ मिश्र,देवेंद्र साहेब,गौरव,गौरी,शैलेश तिवारी,अरविंद पटेल,फिरोज,राकेश ताना बाना ग्रुप काशी के अलावा संत केशव दास,संत अरविंद दास शास्त्री,प्रधान पुजारी रामसरन दास,शांति दास,विनोद दास,रोहित दास और तमाम कबीर भक्त मौजूद रहे।

