शिव भक्तों ने हर हर महादेव जयघोष के साथ किया जलाभिषेक ।
संत कबीर नगर- मगहर।
आमी नदी के पावन तट पर स्थित ऐतिहासिक और आस्था का प्रमुख केंद्र प्राचीन पंचवटी शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। जहां पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के”हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया जिससे पूरा परिसर शिवमय हो गया।
सावन का महीना देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ का माना जाता है।पूरे महीने भोलेनाथ की पूजन-अर्चन होती है।वहीं लोक आस्था में सावन मास के सोमवार का महात्म अधिक माना गया है।जिसके कारण श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन विशेष पूजा की जाती है।श्रावण मास शुरू होते ही बाबा भोले नाथ के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति,आस्था और उत्साह के रंग में रंग गया।कस्बे के प्रियांशु गुप्ता,कृतेश पासवान,विजय गौड़,अमित गुप्ता,मनीष गुप्ता,अमन कन्नौजिया,राजन गुप्ता,राहुल गुप्ता,रवि पासवान एवं समस्त पंचवटी मन्दिर परिवार एवं समाजसेवी युवकों ने प्रसाद वितरण भी किया।

