AMIIM पार्टी कार्यालय पर चला सदस्यता अभियान, पन्द्रह लोग बने सदस्य ।
AMIIM पार्टी कार्यालय पर चला सदस्यता अभियान, पन्द्रह लोग बने सदस्य ।
संत कबीर नगर- मगहर।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला शेरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष सेराज खान ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सेराज खान ने कहा कि नगर में पार्टी की नीति और नीयत पर विश्वास किया।जिसके कारण सदस्यता अभियान के दौरान संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर 10 पुरुष एवं 5 महिला ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सभी नए सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया। संगठन हमेशा सर्वसमाज के अधिकारों और हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का लगातार कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में जिन लोगों को सदस्यता दिलाई गई उनमें जहीर अली, साहेब आलम, खुर्शीद आलम, मो इमरान, अबू ओयफा, अबू ताकज्जमा, फिरोज खान, चन्द्रशेखर, रणजीत यादव, शमीम अहमद, हसीना बानो, रुखसार खातून, अलीसा खातून, मेहरुन्निशा,आयशा खातून शामिल रहे।इस अवसर पर पूर्वांचल सचिव मेराज खान, पूर्व जिला महासचिव निसार अहमद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धनघटा जी.एम. सिमनानी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
