ब्लॉक कर्मचारियों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर भिजवाया गो आश्रय केंद्र।
Oplus_16908288
ब्लॉक कर्मचारियों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर भेजवाया गो आश्रय केंद्र।
गोरखपुर -
गीडा क्षेत्र के फोरलेन पर दर्जनों छुट्टा पशु बाघागाड़ा से लेकर तेनुआ टोल प्लाजा तक सड़क के बीचों बीच दिन भर घूम रहे थे। साथ ही रात के समय किसानों की खड़ी फसल को चर कर और पैरों से रौंद कर खराब कर दे रहे थे।फोरलेन पर पशुओं के घूमने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। इस गंभीर समस्या को लेकर बीडीओ पिपरौली राकेश कुमार शुक्ला के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को गीडा क्षेत्र के फोरलेन पर बाघागाड़ा से लेकर तेनुआ टोल प्लाजा पर चौदह छुट्टा जानवरों को पकड़कर गो आश्रय केंद्र तालनदोर भेजवाया गया। आगे बीडीओ ने बताया कि यह अभियान अब लगातार चलता रहेगा।छुट्टा पशुओं को गो आश्रय केंद्र भेजने के बाद किसानों को राहत मिलती दिखी। साथ ही वाहन चालकों द्वारा भी राहत महसूस की गई। इस दौरान एडीओ पंचायत अरविन्द कुमार सिंह, अजीत कुमार पासवान ग्रा. वि. अधिकारी, मनोज यादव रोजगार सेवक, आनन्द साहनी, राजेश सहित कई सफाईकर्मी मौजूद रहे।
