अनुसूचित जाति की महिला सुरक्षा का दावा डबल इंजन की सरकार का बना दिखावा
Oplus_16908288
अनुसूचित जाति की महिला सुरक्षा का दावा डबल इंजन की सरकार का बना दिखावा
गोरखपुर –गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम भीलोरा बुजुर्ग एकला बाजार में सुभद्रा चौहान के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि सत्यम यादव, सत्यदेव यादव और दिनेश यादव ने मिलकर सुभद्रा चौहान पर हमला किया और उनके सर में डंडे से वार कर घायल कर दिया।
वह अपनी दुकान से घर जा रही थीं, तभी दो बाइक पर सवार चार लोग आए और उन्हें तिरुपति हॉस्पिटल के पास रोका। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए। यह घटना तीसरी बार है, जब उनके साथ मारपीट की गई है। पहली और दूसरी बार की घटना में उन्होंने नौसढ़ चौकी में दर्ज करवाई थी। मनोज यादव और उनकी पत्नी बबीता यादव भी मारपीट में शामिल थे। मनोज यादव के साथ उनका चेक बाउंस का मामला न्यायालय में चल रहा है, जिसे लेकर उनके साथ मारपीट की जा रही है.
वह प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।
अब तक की जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उक्त तहरीर के संबंध में थानाप्रभारी ने बताया कि इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।सुभद्रा चौहान की शिकायत पर पुलिस आगे की जांच कर रही है ।.
