दबंग दामाद अपने ही सास की बैनामासुदा जमीन को कर रहा जबरन कब्जा

0

Oplus_16908288

दबंग दामाद ने अपने ही सास की बैनामासुदा जमीन को कर रहा जबरन कब्जा !

मुख्यमंत्री के गृह जनपद में दबंग दामादऔर स्थानीय नेता व पुलिस प्रशासन के सहयोग से रात दिन मिलकर जबरन कराया निर्माण !

दामाद ने सास की भूमि पर किया कब्जा,सास की हालत बिगड़ी !              

गोरखपुर

सहजनवां तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अनंतपुर में पीड़ित सास गेना देवी निवासी हरिहरपुर संत कबीर नगर ने दामाद राजेश गुप्ता निवासी अनंतपुर हरपुर बुदहट के साथ भूमि गाटा संख्या 418 मी 5 डिसमिल बैनामा कराया था जिसमें दोनों लोग 1/2 ,1/2 के बराबर हिस्सेदार थे ।सास छत्तीसगढ़ के भिलाई में निवास करती हैं। जमीन के देखरेख की जिम्मेदारी दामाद को थी। दामाद की नीयत में खोट आ गया और वह अपने हिस्से की जमीन को अपने ही बेटे आर्यन कुमार को आगे की चौहद्दी दिखाकर दान कर दिया। उसके बाद दबंग व्यक्ति व स्थानीय नेता व पुलिस प्रशासन के सहयोग से रात दिन मिला कर निर्माण कार्य भी पूरा करा लिया। जब इसकी जानकारी सास गेना देवी को हुई तो वह आनन फानन में भिलाई से अनंतपुर अपने ज़मीन पर पहुंची और तो हो रहे निर्माण कार्य को रोकने का विरोध किया तो दामाद द्वारा वहां से भगा दिया गया और उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं बुजुर्ग पीड़ित महिला ने बताया की तहसील और थाने से लेकर न्याय के लिए चक्कर लगाती रही लोग मुझे इधर से उधर सिर्फ घुमाते रहे। किसी ने मेरी एक नहीं सुनी उल्टा ही हमारे बेटे को थाने में बंद कर दिया गया और निर्माण कार्य चल रहा था। वही

पीड़ित गेना देवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...