45 दिन के दुधमुंहे मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर ।
जनपद अंतर्गत दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठियापार के राजस्व गांव डिघवा में एक अत्यंत दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।
यहाँ महज 45 दिन के एक दुधमुंहे मासूम की उसके ही पड़ोसी द्वारा गला दबाकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
आपको बताते चलें कि मृतक शिवराज जिसकी उम्र महज 45 दिन पुत्र शिवकुमार के परिजनो का आरोप है पड़ोसी द्वारा दो दिन पहले हमारे बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दिए थे। बीते दिन सोमवार को रात्रि में पड़ोसी द्वारा गला दबा मार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस और उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और भारी आक्रोश का माहौल है। मृतक की माता माधुरी रो रो कर बेहोश हो जा रही है।
