69.05 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद!
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, न्यायालय भेजे गए आरोपी !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 69.05 ग्राम स्मैक, एक होंडा एक्टिवा स्कूटी, एक ओप्पो मोबाइल फोन और 500 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर को उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार राय पुलिस टीम के साथ नरियाघाट सलारगंज में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से उक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान खान पुत्र समशाद, निवासी गुल्लाबीर कालोनी ब्लाक नंबर-32 सलारगंज तथा अल्तमश उर्फ गुफ्फु पुत्र स्व. शकील, निवासी गुल्लाबीर कालोनी ब्लाक नंबर-54, कमरा नंबर-641 सलारगंज, थाना दरगाह शरीफ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।
बरामदगी के आधार पर थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 441/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार राय, कांस्टेबल अविनाश कुमार, इरफान अहमद, ललित कुमार यादव, नितिन कुमार और राहुल मौर्या शामिल रहे।
