ट्रक पलटने से मगहर – कसरवल मार्ग पर यातायात ठप: दो किलोमीटर लंबे जाम में फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने बहाल कराई आवागमन !
संतकबीरनगर- मगहर।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक ट्रक पलट गया। जिसके कारण नेशनल हाईवे पर लगभग दो किमी वाहनों का लम्बा जाम लग गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को हटवाया और आवागमन बहाल हो गया।

सहजनवां थाना क्षेत्र ग्राम कसरवल के निकट हाईव पर एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने आवागमन बाधित हो गया। जिसके कारण कसरवल गुरुद्वारा से मगहर कस्बे के निकट दुर्गा मंदिर चौराहे तक लगभग दो किमी वाहनों का लम्बा जाम लग गया।इस जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी थी।सूचना मिलने पर दोनों क्षेत्र की पुलिस ने प्रयास किया तब कहीं जाम समाप्त हो पाया।चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि सहजनवां थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण मगहर हाईवे पर स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे तक लंबा जाम लग गया था।जिसे हमराहियों के साथ मिल कर दुर्गा चौराहे से जनपद सीमा तक वाहनों एक लेन पर चलने के लिए कहा गया। उसके बाद आवागमन बहाल किया जा सका।
