थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच-
कैसरगंज – बहराइच थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के सभी थानों में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। थाना कैसरगंज में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग की टीम के साथ की। एसपी ने मौके पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच के बाद समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन्हें आवश्यक आख्या के साथ तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं, जनपद के सभी सर्किलों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के थानों में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
