परिवार परामर्श केंद्र की पहल से तीन परिवारों में बनी सहमति।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
पारिवारिक विवादों को सुलझाकर रिश्तों को टूटने से बचाने की दिशा में बहराइच पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी विवाद के तीन मामलों में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर परिवारों को साथ रहने के लिए राजी किया।
पारिवारिक विवादों को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए परिवार परामर्श केंद्र को निर्देशित किया गया था। केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तार से सुना और समझा। इसके बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया।
केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें आपसी मतभेद और विवाद को समाप्त कर परिवारिक रिश्तों को बनाए रखने के लिए समझाया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति जताते हुए भविष्य में विवाद से बचने तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए साथ रहने की बात कही।
परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का उचित ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी।
सुलह कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, छाया द्विवेदी, निशी त्रिवेदी, सविता मिश्रा एवं अनन्या सिंह शामिल रहीं।
