ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 22 सितम्बर ।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार व अन्य अधिकारियों, भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण शुक्ल, सपा के जिला उपाध्यक्ष ज़फर उल्ला खां बन्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हमज़ा शफीक, बहुजन समाज पार्टी के छोटे लाल व आम आदमी पार्टी केे अनुज कुमार पाठक के साथ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का त्रैैमासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील पाये गये तथा वेयर हाउस भवन मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर स्थापित पाये गये। इस अवसर पऱ जल निगम के अवर अभि. संदीप जायसवाल तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।
