आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

तीन साल से आवास के लिए भटक रहा दिव्यांग राज कुमार, सूची से नाम कटने का आरोप ।

0

संत कबीर नगर- मगहर। 

विकास खण्ड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलाबाद के घनश्यामपुर निवासी दिव्यांग राज कुमार पुत्र मुन्नर प्रसाद प्रधानमंत्री आवास के लिए तीन साल से दरदर भटकने को मजबूर है।उसने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी गुहार लगाई है।पात्रता की सूची से नाम कटाने की साजिश का आरोप लगाया है।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में असहाय, निर्बल,छतविहीन ऐसे पात्र लोगों को छत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना लागू किया।जिसके लिए देवीआपदा से पीड़ित, वनटांगिया,छतविहीन आश्रय विहीन लोग पात्रता की श्रेणी में रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में पात्रों को अपात्र करके अपात्रों को पात्र बनाने का खेल होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।कुछ ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत रसूलाबाद के घनश्यामपुर का प्रकाश में आया है।घनश्यामपुर निवासी अनुसूचित जाति के दिव्यांग राज कुमार पुत्र मुन्नर प्रसाद के पास छप्पर (झोपड़ी) का मकान है।जो मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का पात्र माना जाता है।बरसात के दिनों में बारिश का पानी से झोपड़ी के अंदर गिरता है।दिव्यांग राज कुमार का आरोप है कि पिछले लगभग दो साल पूर्व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन किया था। जिसका कई स्तर से जांच होने के बाद उसका पात्रता वाली सूची में नाम भी शामिल हुआ।इसके बावजूद भी उसे आवास का आवंटन नहीं किया गया।जिसकी मुख्यमंत्री पोर्टल और मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत किया लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सिकरेट्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन्हीं लोगों की साजिश से उनका आवास के पात्र सूची से नाम कटा है।एक पैर से दिव्यांग होने के कारण मेहनत मजदूरी का कार्य करने में असमर्थ हैं ई रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।उनके साथ उनकी पत्नी सुमित्रा देवी,दो पुत्री सुनैना 16वर्ष, प्रिया 14वर्ष और एक पुत्र मनीष 11वर्ष रहता है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान पति अनिल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्तियों को आवास योजना का लाभ मिला है।राज कुमार भी पात्रता की सूची में आता है और उसे मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए।रहा सवाल सूची से नाम कटाने का आरोप पूरी तरह से निराधार और तथ्य हीन है। ग्राम पंचायत सचिव अनिल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दिव्यांग राज कुमार आवास के लिए पात्र है। इसका सर्वे करने वाले सर्वेयर ने रिर्पोट नहीं दिया जिससे उनका नाम उसे आवास योजना के लाभार्थी की सूची में शामिल नहीं हो सका।जब कि शासन की निर्देश और योजना के तहत लाभार्थी की श्रेणी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story