रसूलाबाद में नई पुलिस चौकी का निर्माण ठप, समाजसेवी ने समाधान दिवस में उठाई आवाज !
संत कबीर नगर- मगहर।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में मगहर चौकी के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में नई पुलिस चौकी के निर्माण का पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने दिया था। इसके बावजूद अभी तक सीमावर्ती चौकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। समाजसेवी ने लिखित शिकायत कर चौकी के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग की है।
जिला की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने जिले की पूर्वी सीमा पर ग्राम रसूलाबाद के नेशनल हाईवे पर सीमावर्ती क्षेत्र में एक नई पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा किया था।जिससे अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।किसी अपराधिक घटना कारित करने वालों पर लगाम लगाने में आसानी हो।नई चौकी के भवन निर्माण के लिए स्थान चिन्हित पर निर्माण सामग्री गिराने के साथ नींव की खुदाई भी हुई। उसके बाद अचानक चौकी का निर्माण कार्य रूक गया। ग्राम रसूलाबाद निवासी समाजसेवी दुर्गेश यादव ने तहसील दिवस/समाधान दिवस में एक पत्र लिखा है जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र में नई चौकी के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग की है।ताकि जनपद के पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सुरक्षित हो सकें।
