खजुरिया व शिवबखरी के किसानों ने ACO स्तर पर चकबंदी में अनियमितता का लगाया आरोप, जिलाधिकारी से लगाई की न्याय की गुहार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को ग्राम खजुरिया तथा शिवबखरी (तहसील-धनघटा) में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अनियमितता और मनमानी का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
आपको बताते चलें कि जनपद संतकबीर नगर के तहसील धनघटा अंतर्गत ग्राम खजुरिया तथा शिवबखरी के किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया के दौरान ACO (सहायक चकबंदी अधिकारी) स्तर पर भारी अनियमितता बरते जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
इस संबंध में क्षेत्र के पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है।
प्रार्थी किसानों का कहना है कि चकबंदी के दौरान खेत-गाँवों के उत्तर तरफ नदी कुआनो के उस पार गरीबों की भूमि थी, जिसे चक मार्ग के रूप में काट दिया गया था। आरोप है कि चकरोड की इस भूमि को कुछ दबंग लोगों की भूमि से मिला दिया गया और विरोध करने पर सुनने से इनकार कर दिया गया।
किसानों का यह भी कहना है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत ACO एस. मोहम्मद से की, तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया था। आरोप है कि न्याय करने के बजाय चक मार्ग को सही ढंग से बनाने के और अधिक बिगाड़ दिया गया तथा किसानों के खेतों पर जबरन चक मार्ग काट दिया गया, जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुँच रहे हैं।
पीड़ित किसानों ने मांग की है कि जब तक मौके पर चक का दोबारा सही ढंग से निर्माण नहीं हो जाता, तब तक ACO स्तर पर हुए गलत चक आवंटन को निरस्त किया जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी को आदेशित किया कि इस पर उचित कार्रवाई की जाए।
