मतदेय स्थल प्रस्ताव के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026 ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 21 सितम्बर।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद अन्तर्गत गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित निर्वाचन-2026 हेतु मतदेय स्थल प्रस्ताव के सम्बन्ध में रविवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त करते हुए अवगत कराया कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत जनपद बहराइच में वर्तमान में कुल 1358 मतदाताओं के सापेक्ष 07 मतदेय स्थल/मतदान केन्द्र स्थापित हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के मतदेय स्थल/मतदान केन्द्र की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र पंचायत भवन मिहींपुरवा, तहसील भवन नानपारा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन महसी, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन रिसिया, तहसील कार्यालय भवन बहराइच, तहसील कार्यालय भवन कैसरगंज तथा तहसील कार्यालय भवन पयागपुर में अवस्थित हैं। अवस्थित है। श्री पाण्डेय ने बताया कि सभी मतदेय स्थल तहसील कार्यालय एवं खण्ड विकास कार्यालय में स्थापित है, सभी मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि यदि मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का सुझाव अथवा आपित्त हो तो आप लोग अपने लिखित सुझाव/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। ताकि तद्नुसार भौतिक सत्यापन कर मतदेय स्थल प्रस्ताव भेजा जा सके।

बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व से निर्धारित मतदेय स्थलों पर बहुत पहले से शिक्षक निर्वाचन होता चला आ रहा है। मतदाताओं की संख्या बहुत कम होने के कारण किसी भी प्रकार के सुझाव एवं आपत्ति की आवश्यकता नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि समस्त मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन एवं ए.एम.एफ. की सुविधा के सम्बन्ध में अपनी आख्या उपलब्ध करा दें। जबकि अस्थायी स्ट्रांग रूम चिन्हांकन करने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देश दिया गया।
बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां, भाजपा के जिला महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, इण्डिन नेशनल कांग्रेस के कार्यालय सचिव सुहेब अहमद, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज हैदर व जीजीआईसी काजीपुरा के प्रधानाचार्य पंकज कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।
