विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भानु द्वारा 22 सितंबर को लगाई जाएगी पंचायत ।
विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भानु द्वारा 22सितंबर को लगाई जाएगी पंचायत ।
मगहर – संत कबीर नगर।
विकासखंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्रामसभा बयारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकि यू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आगामी 22सितंबर दिन मंगलवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया है।
रणजीत सिंह ने कहा कि आज किसानों की दयनीय स्थिति बनती जारही है।विजली की समस्या,राशन कार्ड की समस्या,किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 22सितम्बर को बयारा गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक पंचायत लगाई जाएगी।उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र की जनता से स्पिल की है कि इस पंचायत में आकर किसानों की समस्याओं के लिये किये जारहे संघर्ष में साथ दें।जिससे उनकी समस्याओं का हल निकल सके।
