गणेश आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अतिथियों को वस्त्र ओढ़ाकर किया सम्मानित ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया नगर के इंदिरा नगर मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर के श्याम बाबा मंदिर एवं चरसिया बाबा की कुट्टी पर गणेश भगवान की पूजा-अर्चना के साथ प्रतिदिन सुबह नौ बजे और रात नौ बजे आरती का आयोजन किया जा रहा है। रात्रि आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

शुक्रवार की रात्रि आरती में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान जिला महामंत्री रणविजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, सरोज कुमार सिंह, संजय चिरानिया, सरोज शर्मा, रोहित मित्तल, डॉ. राजू निगम, सभासद अशोक शर्मा, *विनोद कुमार दूबे पत्रकार* दिनेश वैश्य, शुभम अग्रवाल, शौरभ शर्मा, शशांक यज्ञ सैनी, श्रीराम यज्ञ सैनी, मदन गोपाल, हर्षित सिंह समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों मदन गोपाल, यज्ञ सैनी, दिनेश वैश्य एवं अमरेश तिवारी ने अतिथियों रणविजय सिंह, संजय जायसवाल और सरोज कुमार सिंह को वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
