आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान,संगठन विस्तार को मिली रफ्तार !

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

जरवल – बहराइच।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने संगठन विस्तार को लेकर जरवल क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को ग्राम हसनापुर (धवरिया) में आयोजित अभियान के दौरान संगठन ने विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए 15 पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ जाकिर अली और जिलाध्यक्ष बहराइच धरम चन्द्र (महेश) की मौजूदगी में नियुक्तियों की घोषणा की गई। मोहम्मद रऊफ उर्फ पन्नू को मण्डल सचिव गोंडा, हाजी मोहम्मद सईद क़ादरी को जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद इरफान को जिला संयोजक, मोहम्मद मुकीद मलिक को जिला प्रवक्ता, रिजवान अंसारी को जिला संगठन मंत्री, आजम अली बकाई को जिला सचिव, नसीफ अहमद को जिला सचिव, मोहम्मद राशिद खान को जिला संगठन मंत्री तथा तौहीद अहमद को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

वहीं राम बहादुर यादव को तहसील उपाध्यक्ष कैसरगंज, वकील अहमद को तहसील मीडिया प्रभारी कैसरगंज, मोहम्मद शकील को ब्लॉक उपाध्यक्ष जरवल, मुनीर अहमद को ब्लॉक सचिव जरवल और मोहम्मद कलीम को ब्लॉक संगठन मंत्री जरवल की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story