रिसिया पुलिस की तत्परता से पीड़िता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार !
- नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपित गिरफ्तार !
- पीड़िता को सकुशल बरामद कर पुलिस ने आरोपित को भेजा न्यायालय !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच !
थाना रिसिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली।
पुलिस के मुताबिक, वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रिसिया में मुकदमा अपराध संख्या 272/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। मामले में प्रकाश में आए आरोपित आलम पुत्र इस्लाम खां, मूल निवासी मौजीपुरवा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच, वर्तमान निवासी ग्राम तुला मझौवा, थाना रिसिया, को गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि नाबालिग से संबंधित मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। प्रकरण में धारा 137(2), 64(एम) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट का उल्लेख किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय !
हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार !
कांस्टेबल संदीप चौहान, थाना रिसिया!
