आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ आँगन मिलन कार्यक्रम ।

0

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक व प्रमाण पत्र ।

 सम्मानित हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका ।

दिव्यांगजनों को मिली ट्राई साईकिल की सौगात ।

9वें राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ ।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 20 सितम्बर।

जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत उत्थान आडिटोरियम में आयोजित आँगन मिलन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह द्वारा एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, बलहा सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा महामंत्री रणविजय सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गये।

उद्घाटन के पश्चात मा. प्रभारी मंत्री ने अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ सेवा से संकल्प व पोषण माह पर आधारित रंग बिरंगी रंगोली का अवलोकन किया गया तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं रेसिपी प्रतियोगिता के स्टाल का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराया तथा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता के लिए हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारम्भ किया। इसके अलावा आडिटोरियम परिसर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाये स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा अन्य अतिथियों के साथ पात्र दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल व अन्य सहायक उपकरण, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अन्तर्गत 05 कुपोषित परिवारों गौदान भी किया गया।

इसके उपरान्त मुख्य अतिथि श्री सिंह ने आडिटोरियम सभागार में अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया तथा मा. प्रधानमंत्री जी के 76वें जन्म दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ केक भी काटा गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी, सीडीओ व अन्य अधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। जबकि जिले के विभिन्न माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं व अन्य लोक कलाकारों द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागतगीत सहित गायन एवं समूह नृत्य तथा मैजिक शो भी प्रस्तुत किया गया।

समारोह के दौरान 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के 05 लाभार्थियों को डेमो चेक, हेल्दी बेबी शो के विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को साड़ी, बच्चों को प्री-स्कूल किट, किशोरी बालिकाओं को शगुन किट, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को किट एवं पुरस्कार तथा दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र इत्यादि का वितरण किया गया।

आँगन मिलन कार्यमा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होनें मा. प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की दिशा में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में आए सकारात्मक बदलाव दिखने लगे है। केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। मा. प्रधानमंत्री जी का विजन है कि 2047 तक विकसित भारत के रूप में स्थापित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, पीडी डीआरडीए मनीष, डीडीओ राज कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story