मजगवां में जन चौपाल, क्षेत्रवासियों से संवाद कर समस्याओं पर हुई चर्चा ।
पूर्व चेयरमैन राजेश निगम की मौजूदगी में आयोजित चौपाल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया-बहराइच !
मटेरा विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज मंडल अंतर्गत ग्राम सभा मजगवां में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजेश निगम रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर जनहित से जुड़े विषयों, स्थानीय समस्याओं एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
जन चौपाल में क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की और क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजलाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष केशव राम जायसवाल, मंडल मंत्री धर्मवीर वर्मा, पूर्व प्रधान रामदीन वर्मा, मंडल महामंत्री पिंटू गुप्ता, सावित राम, राम भरोसे चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश वर्मा, जगदीश वर्मा, सुंदरलाल वर्मा, बूथ अध्यक्ष पवन मिश्रा, भगत बिहारी, आसाराम मौर्य एवं अवधेश वर्मा सहित अन्य सम्मानित साथी मौजूद रहे।
जन चौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा हुई।

