अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कसी नकेल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र।
211 मोबाइल बरामदगी से लेकर पांच शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी तक, पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गयी; उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किये गये सम्मानित तथा दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 21.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक एवं विभिन्न शाखाओं/इकाइयों के प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त एवं पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट एवं गंभीर अपराधों से संबंधित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही तथा आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। चोरी, लूट, नकबजनी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, अवैध खनन एवं अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना स्तर पर प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित करने, आईजीआरएस एवं अन्य प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं के असंतुष्ट फीडबैक को न्यूनतम करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थानों के अभिलेखों को अद्यतन रखने, सम्मेलन रजिस्टर एवं प्रार्थना-पत्र रजिस्टर का नियमित निरीक्षण करने तथा पुलिस कर्मियों के अनुशासन एवं कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

डिजिटल पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए यक्ष एप, ई-सम्मन, ई-साक्ष्य, सीसीटीएनएस, सीएम डैशबोर्ड, सिटिजन सर्विसेज एवं अन्य तकनीकी पोर्टलों का प्रभावी एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण कर रैंकिंग में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनजागरूकता बढ़ाने तथा साइबर हेल्पलाइन एवं संबंधित तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा कम्यूनिटी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रहरियों, संभ्रांत व्यक्तियों, पुलिस मित्रों एवं जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों से नियमित संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये। आगामी गणेश विसर्जन, पितृपक्ष, गांधी जयंती, शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी सहित आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सितंबर के अंतिम सप्ताह में गणेश विसर्जन एवं अनंत चतुर्दशी तथा पितृपक्ष प्रारम्भ होना है, जबकि अक्टूबर में नवरात्रि एवं विजयादशमी के आयोजन प्रस्तावित हैं। महोदय द्वारा संवेदनशील स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित रूट मार्च एवं फ्लैग मार्च, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने तथा आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से सतत संवाद बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। धार्मिक जुलूसों एवं कार्यक्रमों के निर्धारित मार्गों का पूर्व में निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखते हुए अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा किसी भी सूचना की पुष्टि के बिना उसे प्रसारित न करने के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग करने तथा अवैध/नियमविरुद्ध वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डायल-112 के अन्तर्गत संचालित पीआरवी वाहनों के रूट एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा कर उनकी प्रभावशीलता बढ़ाने, सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया।

गोष्ठी के अंत में महोदय द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 1. विद्युत तार चोरी से संबंधित घटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए राजनाथ सिंह प्र0नि0 कोतवाली नानपारा, उ0नि0 ध्रुवनरायन मौर्य थाना नानपारा, उ0नि0 सौरभ पाण्डेय थाना नानपारा, आरक्षी आलोक विक्रम सिंह थाना नानपारा,राकेश कुमार सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल, उ0नि0 पूर्णेश नारायण पाण्डेय एसओजी टीम, उ0नि0 राशिद अली साइबर सेल, हे0का0 अजीत चन्द साइबर सेल, हे0का0 मो0 अख्तर एसओजी टीम, हे0का0 प्रदीप कुमार कुशवाहा सर्विलांस सेल, हे0का0 सुधीर कुमार एसओजी टीम एवं का0 नरोत्तमपुरी एसओजी टीम। 2. सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 211 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द करने के लिए उ0नि0 अभिषेक सिंह सर्विलांस सेल, का0 नितिन अवस्थी सर्विलांस सेल एवं का0 आनन्द उपाध्याय सर्विलांस सेल। 3. ₹25,000 के इनामी फरार वांछित अभियुक्त विशाल मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह थाना दरगाह शरीफ, उ0नि0 आशुतोष कुमार राय थाना दरगाह शरीफ, हे0का0 शशि कपूर राव थाना दरगाह शरीफ, हे0का0 राकेश कुमार थाना दरगाह शरीफ एवं का0 सत्यपाल गौतम थाना दरगाह शरीफ। 4. भारत नेपाल सीमा पर 3 मादक पदार्थ तस्करों को 2.5 किग्रा अफीम व 232 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने के लिए हरेन्द्र कुमार मिश्रा प्र0नि0 थाना रुपईडीहा एवं उ0नि0 सूर्यभान सिंह थाना रुपईडीहा। 5. चोरी/लूट नकबजनी के अभियुक्तों के विरुद्ध 15 दिवसीय अभियान चलाकर 199 चोरों के विरुद्ध सत्यापन व कार्यवाही हेतु आलोक सिंह थानाध्यक्ष थाना हरदी। 6. इस वर्ष 02 अंतर्जनपदीय गैंग व 05 जनपदीय स्तर के गैंग के पंजीकरण हेतु निरीक्षक रमाशंकर यादव प्रभारी डीसीआरबी एवं हे0का0 अभिषेक सिंह डीसीआरबी। 7. 15 दिवसीय अभियान में 116 नए सीसीटीवी लगाये जाने पर प्र0नि0 ददन सिंह थाना कोतवाली देहात एवं हे0का0 राघवेन्द्र यादव थाना कोतवाली देहात। 8. अगस्त माह में सर्वाधिक 08 बीट सूचनाएं अंकित कराये जाने पर आरक्षी संजय कुमार यादव थाना पयागपुर। 9. माह में सर्वाधिक 26 SID जनरेट कर 25 एफआईआर लिंक कराते हुए 06 यूनिक FIR बनाने हेतु उ0नि0 प्रदीप गंगवार थाना बौण्डी। 10. वर्ष 2003 के हत्या के प्रकरण में प्रभावी पैरवी कर 02 अभियुक्तों को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड कराये जाने पर आरक्षी रतन वर्मा पैरोकार थाना हरदी एवं आरक्षी सूरज कुमार गौड़ कोर्ट मोहर्रिर ASJ-4। 11. गिरोह बनाकर जाली नोट व्यापार करने के प्रकरण में वर्ष 2023 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 02 अभियुक्तों को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 02 लाख अर्थदण्ड हेतु हे0का0 मनोज कुमार कोर्ट मोहर्रिर गैंगेस्टर एक्ट एवं आरक्षी संतोष चौरसिया पैरोकार थाना मुर्तिहा। 12. 7 वर्ष के बालक के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को प्रभावी पैरवी से मृत्युदंड व 01 लाख अर्थदण्ड दिलवाने के लिए उ0नि0 श्री राजेश शुक्ला (विवेचक) पुलिस लाइन, आरक्षी अमरेन्द्र यादव पैरोकार थाना कैसरगंज एवं आरक्षी बृजेश साहनी कोर्ट मोहर्रिर पास्को एक्ट। 13. वर्ष 2024 में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास दिलवाने के लिए आरक्षी शाहरूख पैरोकार थाना कोतवाली देहात एवं म0का0 बबिता पाण्डेय कोर्ट मोहर्रिर FTC-02। 14. वर्ष 2020 में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास व 50,000 अर्थदण्ड दिलवाने तथा वर्ष 2023 में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी को 12 वर्ष के सश्रम कारावास व 01 लाख अर्थदण्ड हेतु आरक्षी अभिमन्यु पैरोकार थाना रुपईडीहा एवं म0का0 चन्दा देवी कोर्ट मोहर्रिर ASJ-03। 15. वर्ष 2021 में हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास दिलवाने के लिए आरक्षी महेन्द्र सोनकर पैरोकार थाना दरगाह शरीफ एवं आरक्षी संदीप मौर्य कोर्ट मोहर्रिर DJ। 16. वर्ष 2021 में हत्या के एक अन्य प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास दिलवाने के लिए हे0का0 दिनकर यादव कोर्ट मोहर्रिर ASJ-01 एवं आरक्षी विजय चन्द मौर्य पैरोकार थाना सुजौली को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की गयी।
