जमीन कब्जाने को लेकर तीखा विवाद, चुपके से चल रहे अवैध निर्माण पर पुलिस ने लगाई रोक।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुशफर उर्फ उर्दहवा में जमीन की पैमाइश और अवैध निर्माण को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है।
आपको बताते चलें कि प्रार्थी नन्दलाल पुत्र स्वर्गीय रामराज ने उप जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम कुशफर उर्फ उर्दहवा में गाटा संख्या 226/1 (रकबा 0.069 हे०) प्रार्थी नन्दलाल के नाम तथा गाटा संख्या 226/2 (रकबा 0.069 हे०) मुन्नीलाल पुत्र स्वर्गीय रामराज के नाम दर्ज है दिनांक 22-04-2024 के आदेशानुसार उक्त भूमि का बंटवारा होकर सभी पक्षों के हिस्से अलग हो चुके हैं, जबकि गाटा संख्या 226/3 विपथीगण रामपाल आदि के हिस्से में आया है।
प्रार्थी का आरोप है कि विपक्षी रामपाल आदि ने अपनी भूमि गाटा संख्या 226/3 को राधेश्याम मौर्य (निवासी ग्राम बभनी थाना बखिरा) के पक्ष में विक्रय कर दिया था।
राधेश्याम मौर्य द्वारा बिना किसी सूचना के और चुपके-चुपके विवादित भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
आज दिनांक 21-09-2026 को प्रार्थी नन्दलाल व मुन्नीलाल ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई और मौके पर चल रहे अवैध निर्माण के कार्य को रुकवाया।
मौके पर पहुंचे विपक्षी राधेश्याम मौर्य ने प्रार्थी को धमकी दी है कि यदि दो दिन के अंदर भूमि की पैमाइश नहीं कराई गई, तो वह पुनः अपना निर्माण कार्य शुरू कर देंगे और प्रार्थी कुछ नहीं कर पाएंगे।
प्रार्थी का उक्त भूमि में लगभग 11 बिस्वा 17 धुर का बैनामा है और उसके पास समस्त साक्ष्य मौजूद हैं।
प्रार्थी ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व निरीक्षकों और पुलिस बल की उपस्थिति में गाटा संख्या 226/1 एवं 226/2 की पैमाइश कराई जाए ताकि भविष्य में किसी भी बड़े विवाद या खूनी संघर्ष की आशंका को टाला जा सके।
उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया
