विभिन्न समस्या का निस्तारण नहीं होने पर सभासद का 23 को धरना !
संतकबीर नगर – मगहर !
नगर पंचायत के मनोनीत सभासद ने कार्यालय के कार्य प्रणाली की जिला अधिकारी एवं ईओ से शिकायत किया है।जिसका निस्तारण एक सप्ताह में नहीं होने के कारण 23 सितम्बर दिन बुधवार को कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन देंगे।
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सत्ता से मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने बताया कि नगर की जनहित की समस्याओं के निस्तारण करने के सम्बन्ध ईओ एवं डीएम को एक सप्ताह पूर्व में पत्र दिया था।जब एक सप्ताह में जनहित की समस्याओं का निस्तारण कार्यालय द्वारा नहीं किया गया।जिसके कारण उन्हें आगामी 23, सितम्बर दिन बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।इसकी सूचना उन्होंने अधिशासी अधिकारी मगहर एवं जिला अधिकारी के साथ भाजपा संगठन के जिम्मेदार लोगों को दे दिया है।
