मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मिला नि:शुल्क इलाज, 30 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ – डॉ धर्मेंद्र गौतम।
ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिली स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सकों ने जांच के बाद वितरित कीं आवश्यक दवाएं।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
रिसिया समुदाय स्वस्थ के रिसिया के पीएचसी नरसिंडीहा में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नरसिंहडीहा पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम स्वयंम आयोजित स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुचाए।
स्वास्थ्य मेले के दौरान विभिन्न रोगों से ग्रसित कुल 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के उपरांत मरीजों को जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई, खान-पान तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति भी जागरूक किया।
इस दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर उचित परामर्श भी दिया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव के लोगों को नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं और उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।

रिसिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को समय पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
