संत कबीर नगर – भ्रष्ट प्रधान के खिलाफ मुकदमा व वित्तीय पावर सीज करने की मांग।
भ्रष्ट ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व वित्तीय पावर सीज ज करने के संबंध में दिया गया प्रार्थना पत्र।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य !
संत कबीर नगर-
दिनांक 06 नवंबर 2025 को सेमरियावा ब्लाक अंतर्गत ग्राम तेनुहारी सोयम के ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा वित्तीय पावर को सीज करने के संबंध जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। आपको बताते चले की ग्राम तेनुहारी निवासी प्रार्थी सत्य प्रकाश पुत्र लोक नाथ तिवारी द्वारा ग्राम प्रधान तेनुहारी सोयम के खिलाफ दिनांक 21जुलाई 2025 को शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा जाँच करने पर दिनांक 29 सितंबर 2025 को जांच टीम द्वारा आख्या प्रस्तुत किया गया इसमें ग्राम प्रधान के द्वारा 1123384 रुपए के गमन का पुष्टि हुआ। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा CDO संत कबीर नगर को कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया, तथा CDO द्वारा DPRO संत कबीर नगर को कार्रवाई हेतु अग्रसित किया। किंतु 1 महीने से अधिक समय हो जाने के बावजूद भी DPRO द्वारा कोई कारवाई नहीं किया गया। इससे ऐसा लगता है कि ग्राम प्रधान को DPRO का संरक्षण प्राप्त है
