प्रधानमंत्री मोदी का दीपोत्सव से मनाया गया 76वां जन्मदिन ।
संत कबीर नगर- मगहर।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कबीर चौरा परिसर एवं अकादमी में एमएलसी सुभाष यदुवंश समर्थकों ने दीपो को जलाकर दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के पच्चीस साल देश सेवा में समर्पित कर दिया है।मोदी का जन्मदिन इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है कि उन्होंने अनवरत राष्ट्र सेवा करते देश के विकास में पूरा जीवन सौंप दिया है। उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी लंबे समय तक कार्य किया। उसके बाद वर्ष 2014में प्रधानमंत्री का शपथ लेने के बाद सार्वजनिक जीवन में विकास, सुशासन, जनभागीदारी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुख विषयों के रूप में प्रस्तुत किया गया है। उनके कार्यकाल में डिजिटल सेवाओं के विस्तार,बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन,स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं संचालित हुई हैं।स्वच्छता ही सेवा अभियान को जीवन लाने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया है। इस दौरान उन्होंने कबीर चौरा पार्क में मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश को चेयरमैन अनवरी बेगम ने पुष्प देकर और पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा ने अंगवस्त्र ओढ़ा के स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव,पूर्व चेयरमैन नूरुज्जम अंसारी,सभासद अवधेश सिंह,कृष्ण चंद सैनी, मेंहदी हसन,अमीरुद्दीन कादरी,अतुल श्रीवास्तव,मनोनीत सभासद अरुण कुमार,गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव,असअद, संजय दूबे,चंद्रजीत यादव,विशाल वर्मा,विकास वर्मा,आलोक कुमार,शैलेन्द्र कन्नौजिया,वसीम अहमद,राकेश कन्नौजिया,प्रदीप पासवान, विद्याधर यादव,माधवेन्द्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
