आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

मोहनलालपुर से हाईवे को जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर चलना हुआ दुश्वार, धन आने के बाद भी निर्माण कार्य अटका !

0

संत कबीर नगर- मगहर ।

नगर पंचायत क्षेत्र के मोहनलालपुर से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है।इस सड़क पर चलना लोगों का दुश्वार हो गया है।सड़क के निर्माण के लिए धन आने के बाद भी सड़क अपनी दुर्दशा पर रो रही है।

नगर की कई प्रमुख सड़कों में से एक मानी जाने वाली सड़क है।जो काजीपुर चौराहे से नेशनल हाईवे को जोड़ती है।मोहनलालपुर मोहल्ले की यह सड़क वर्ष 2018 से जर्जर हालत में चल रही है।जिसमें सड़क का आधा निर्माण हो चुका है।जबकि धनाभाव के कारण देवेंद्र श्रीवास्तव के मकान से हाईवे तक सड़क टूटी फूटी,गड्ढे और जल जमाव की दुर्दशा को झेल रही है।सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।राजमन गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,सत्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि सड़क की दुर्दशा देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पंचायत की यह सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हो।

नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क के क्षतिग्रस्त होने से सबसे अधिक परेशानी पैदल राहगीरों,वाहन चालकों उठानी पड़ रही है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी से आवागमन करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क की सतह उखड़ जाने से गिट्टी बाहर निकल आई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

सड़क की निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।इस संबंध में सभासद अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए धन अवमुक्त हुआ है। बरसात बन्द होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। चेयरमैन पति पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए एक किस्त धन मिला है और दूसरी किस्त का पैसा भी आने वाला है। बरसात के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story