नौनिहालों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं शिक्षामित्र – मुख्य अतिथि ।

0

मगहर – संत कबीर नगर ।

संत कबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य क्षेत्रीय विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर नौनिहालों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके कर्तव्यनिष्ठता और लगन को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा किया था।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का गोरखपुर के योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह से सीधा प्रसारण के माध्यम से सीएम ने शिक्षामित्र सम्मान समारोह में प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा के साथ ही शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने पर उन्हें प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।शिक्षामित्रों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों को अब 18 हजार रुपये मानदेय के साथ 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि बच्चे शिक्षा से वंचित रहते हैं तो यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय क्षति है।

इस कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए विधायक गणेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे 1.43 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने इसे शिक्षामित्रों के हित में सराहनीय कदम बताया, वहीं विधायक गणेशचंद्र चौहान ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा का व्यापक विकास हुआ है।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं दीं और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जायकेश त्रिपाठी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, डॉ. सबीहा मुमताज, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...