संत कबीर नगर- मगहर। सेल्फी प्वाइंट पर बंद पड़े फव्वारे की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत ।
मगहर – संतकबीर नगर।
भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने नगर पंचायत मगहर द्वारा पुलिस चौकी के पास प्रवेश द्वार पर बनाये गये सल्फी प्वाइंट ,बंद पड़े फव्वारे व सेल्फी प्वाइंट के पास खड़े अवैध रूप से ट्रकों को जनहित में हटवाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
उन्होंने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कारदायी संस्था नगर पंचायत मगहर के द्वारा पुलिस चौकी के निकट बने मुख्य प्रवेश द्वार पर 24 लाख 92 हजार रूपये की लागत से सेल्फी प्वाइंट व फव्वारे का नितमन कराया गया।ताकि मुख्य प्रवेश द्वार सुंदर और अच्छा लगे। सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया।उद्घाटन के मात्र एक माह बाद ही सेल्फी प्वाइंट का फाउंटेन बंद हो गया जो अबतक बंद पड़ा हुआ है। जिले के तत्कालीन डीएम महेंद्र सिंह तंवर के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है।सेल्फी प्वाइंट के पास ही अवैध रूप से ट्रक खड़े रहने से इसकी शोभा भी खराब होरही है।इस ड्रीम प्रोजेक्ट के बहाने कुछ लोगो के द्वारा पैसे का बंदर बंट किया गया है।फव्वारा बंद पड़ा है उसकी साफ सफाई भी समय से नहीं होती है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुये इस घोटाले की जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
