रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक बलहा ने वितरित किये नियुक्ति पत्र !
निजी क्षेत्र की 21 कम्पनियों द्वारा चयनित किये गये 385 अभ्यर्थी !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा क्षेत्र बलहा अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर मिहींपुरवा में आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का मुख्य अतिथि विधायक बलहा सरोज सोनकर ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार द्वारा मंचासीन अतिथियांे को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। 
मुख्य अतिथि श्रीमती सोनकर ने रोजगार मेले की सराहना करते कहा कि मौजूद अभ्यर्थियों का आहवान किया कि सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे कि शिक्षित बेरोज़गार युवक-युवतियों को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। श्रीमती सोनकर ने कहा कि ईमानदारी व लगन के साथ किया गया कार्य छोटा नहीं होता। छोटे-छोटे उद्योग भी मेहनत एवं लगन के बल पर बड़े उद्योगों व उपक्रमों में परिवर्तित हो जाते हैं। उन्होंने विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के अतिरिक्त किसी निजी एजेंसी के माध्यम से जाने से बचने की भी सलाह दी।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 21 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए 600 से प्रतिभागियों का साक्षात्कार कर 385 अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण के लिए चयन किया गया है। इस अवसर पर उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, कौशल विकास मिशन, ग्राम्य विकास, लीड बैंक व श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाकर मौजूद लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा पंजीकरण किया गया। रोज़गार मेले के आयोजन में खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विजय कुमार सिंह द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। में पार्टी के क्षेत्रीय मण्डल अध्यक्ष, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

