आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बहू-बेटी सम्मेलन में नारी सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी !

0

बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं को किया जागरूक !

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत परसौरा गांव में बहू-बेटी सम्मेलन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के ग्राम परसौरा में जागरूकता कार्यक्रम एवं बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा समेत विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति, एंटी रोमियो और साइबर टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्हें महिला संबंधी अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी –

महिलाओं और बालिकाओं को सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और स्वास्थ्य सेवा 108 सहित विभिन्न नंबरों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के बारे में भी जागरूक किया गया।

 

सरकारी योजनाओं के बारे में बताया –

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक रवि कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल राहुल नंदन, महिला मुख्य आरक्षी सोनी यादव एवं महिला आरक्षी अंजली दुबे मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story