दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर मगहर चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक, प्रशासन ने सुरक्षा और नियमों पर दिया जोर !
संतकबीरनगर- मगहर।
विजय दशमी का त्यौहार दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक पुलिस चौकी परिसर में सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने अध्यक्षता की। जिसमे मुख्यातिथि सीओसदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय व एसडीएम सदर हृदय राम तिवारी रहे।इस पर्व निकलने वाले जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए लोगों से सुझाव व सहयोग की अपील की है।
बैठक में सीओ सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने कहा कि यह सत्य की असत्य पर जीत का पर्व है।इसे आपसी भाईचारे सौहार्द के साथ मनायें।जिस पंडाल में मूर्तियों की ऊंचाई अधिक नहीं होनी चाहिए।दुर्गा पांडाल को जितना भव्य सजाना चाहे उतना सजाएं लेकिन अखण्ड ज्योति और शार्टसर्किट का विशेष ध्यान रखें।एसडीएम सदर हृदय राम तिवारी ने कहा कि किसी नई मूर्ति को स्थापित करने अथवा कोई नई परम्परा की कत्तई इजाजत नहीं दी जाएगी।उन्होंने कहा कि डीजे के आवाज को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ही बजाए।जिससे बच्चे बुजुर्गों को कोई तकलीफ न होने पाए।उन्होंने सभी मूर्ति आयोजको से कहा कि इसके लिए सेशन से जरूर परमिशन आवश्य ले लें।चेयरमैनपति नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि साफसफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान जायेगा।उन्होंने कहा कि रास्ते मे कुछ विद्युत तार नीचे होगये हैं।उन्होंने विद्युत विभाग के अवर अभियंता रवि कुमार यादव से कस्बे में ढीले तारों को दुर्गा पूजा जुलूस से पहले ठीक करने के लिये कहा।अगर किसी को जुलूस के दौरान मुर्ति को आगे पीछे करने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा न हो।चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी हो तो वे अपनी शिकायतें कर सकते हैं।जिससे समय से उसका समाधान हो सके।असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।यह कबीर की धरती है जहां से साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश पूरे विश्व को जाता है।

बैठक में पूर्व प्रधान छोटे लाल यादव,अवधेश सिंह,मेंहदी हसन,सुजीत गुप्त,अतुल श्रीवास्तव,भोलू पासवान,अहमद अली,चन्दन सैनी,राजेश गुड्डू वर्मा, एसआई महेश्वर चौधरी,ओमप्रकाश राय,जितेंद्र सिंह,जितेंद्र यादव,अनिल यादव, कृष्ण नारायण गौड़,रमेश कुमार आदि दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
