गांधी आश्रम से काजीपुर चौराहा तक बेनकाब सुरक्षा: महीनों से शोपीस बने हैं सीसी कैमरे, वाहन की टक्कर से गिरा पोल अब तक नहीं हुआ दुरुस्त ।
Oplus_131072
संतकबीरनगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सीसी कैमरे लगाया गया था।जो विगत कई महीने से खराब पड़े हुए हैं। गांधी आश्रम तिराहे पर लगा सीसी कैमरा एवं काजीपुर चौराहे पर लगा सीसी कैमरा का पोल भी टूट कर धराशाई हो गया।जिससे नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

नगर पंचायत क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न संवेदनशील स्थानों एवं चौराहों पर सीसी कैमरे लगाए गए थे।ताकि कोई भी घटना होने पर तत्काल उस पर कारवाई किया जा सके और आरोपियों तक आसानी से पहुंचा जा सके।जिसमे कई स्थानों के सीसी कैमरों कई माह से खराब होने एवं न चलने की लोगों ने शिकायत की है।वहीं दूसरी तरफ कस्बे का सबसे व्यस्ततम और संवेदनशील काजीपुर चौराहा माना जाता है। नगर पंचायत प्रशासन ने चौराहे पर एक पोल लगा कर उस पर चार कैमरे लगाए थे।जो लगभग छः माह पूर्व किसी वाहन की ठोकर से टूट कर गिर गया। कैमरों को पुनः लगवाने के लिए चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने नगर पंचायत के जिम्मेदारानो से कहा लेकिन अभी तक काजीपुर चौराहे पर सीसी कैमरे नहीं लगाया जा सका है।सीसी कैमरों को लगाने इस संबंध में चेयरमैनपति नूरुज्जमा अंसारी ने छः माह पहले सीसी कैमरे को जल्द ही ठीक कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक सीसी कैमरे नहीं लगाए जा सके।
