नगर की विद्युत समस्या बनी गंभीर, बार-बार कटौती और फाल्ट से लोग परेशान।
– मंच केबल लगाने के बाद भी फाल्ट से नहीं मिल रही निजात ।
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर में इन दिनों विद्युत व्यवस्था आम जनजीवन के लिए परेशानी बनी हुई है।फाल्ट,अनियमित और लंबे समय तक विद्युत कटौती से नगर वासियों में आक्रोश है।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में आए दिन फाल्ट होने,ट्रांसफार्मर पर अधिक भार पड़ने तथा तकनीकी खराबी के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है और कभी कभी फाल्ट को ढूढ़ने,ठीक करने में भी लंबा समय लग जाता है।जिससे नागरिकों को उमसभरी गर्मी में पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कई बार कर्मचारियों के पहुंचने में देरी होती है। उनके सहयोग में सभासद न लगें तो विजली मिलना भी मुश्किल हो जाती है।उपभोक्ताओं का कहना है कि बरसात के मौसम में फाल्ट की घटनाएं और बढ़ जाती हैं।यदि विद्युत लाइनों का नियमित निरीक्षण, जर्जर तारों का समय रहते परिवर्तन तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की जाए।तब समस्या का समाधान संभव है।नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग से नगर की बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने की मांग की है।इस संबंध में अवर अभियंता रवि कुमार यादव ने बताया कि छोटा मोटा फाल्ट विभाग के सर्विस में आता है।उसे समय से ठीक भी कर दिया जाता है।नगर की विद्युत समस्या का स्थाई हल के लिए पावर हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है।जिसके पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति को फीडर में लोड को बांटने से लोवोल्टेज की समस्या और फाल्ट दूर होने की संभावना होगी।
