मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा और नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश !
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया जागरूकता फैलाने का संकल्प
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
महिलाओं की सुरक्षा, नारी सम्मान, स्वावलंबन और बालिका सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस रैली में थाना दरगाह शरीफ की मिशन शक्ति टीम के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से समाज में महिला सुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया।

महिला सुरक्षा और बालिका सशक्तीकरण पर दिया जोर –
जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक रवि कुमार मौर्य, महिला आरक्षी अंजली दुबे, म. आ.सोनी यादव, हेड कांस्टेबल राहुल नंदनने अभियान में सहभागिता की।
