शादी का झांसा देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, रिसिया मोड़ के पास से आरोपी गिरफ्तार !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर पीड़िता को भगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को रिसिया मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम सागर पुत्र राम लखन उर्फ छोटे पासी, निवासी लौखनिया, थाना शारदा नगर, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 13 अक्टूबर को सुबह 10:40 बजे रिसिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
इस मामले में थाना रिसिया में मुकदमा अपराध संख्या 262/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 87 में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय, मुख्य आरक्षी देवानंद वर्मा तथा आरक्षी रितेश यादव शामिल रहे। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
