मगहर में इंडेन गैस के हॉकरों की मनमानी: फोन पर लेते हैं DAC नंबर, होम डिलीवरी के नाम पर ठगे जा रहे उपभोक्ता
संतकबीरनगर – मगहर।
रास्ता बंद होने का हवाला दे कर नगर पंचायत मगहर के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को हाकर परेशान कर रहे हैं।मनमाने स्थान पर डिलेवरी वाहन को खड़ा कर होम डिलेवरी के नाम पर ठगे जा रहें है। सुविधा शुल्क के नाम पर दोहरा आर्थिक दण्ड उठाना पड़ता है।इसे लेकर गैस उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।

नगर में स्थित इण्डेन गैस सर्विस से उपभोक्ताओं को हाकर फोन कर डीएसी नम्बर मांग लेते है और उनके गैस को मुंह मांगी कीमत पर मार्केट में बेच देते है।उसके बाद गैस पाने के लिए हाकर को उपभोक्ता फोन करते करते थक जाते है। जिसे ढूंढ कर उपभोक्ता गैस लेने के लिए मजबूर होते है।इन दिनों उपभोक्ताओं को समय से धरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद भी समय पर डिलेवरी नहीं मिल पा रहा है।गैस उपभोक्ताओं को समय से गैस मिले इसके लिए उपभोक्ता रिफिल की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद बुक करते हैं।जिसका फायदा हाकर उठा रहे है और बुक की हुई पर्ची को उपभोक्ताओं को घर न जाकर फोन से डीएसी नम्बर मांग लेते है।जिसके बाद हाकरों का खेल शुरू हो जाता है। इनके सिलेंडर को मार्केट में दुकानदारों को मुंह मांगी कीमत पर बेच देते है। उपभोक्ता इरफान मुस्तफा और शमीम आरा की माने तो उनसे एक सप्ताह पूर्व डीएसी नम्बर फोन पर हाकर ने मांग लिया और घर पर आकर गैस की डिलेवरी नहीं दिया।जब गैस पाने के लिए हॉकर को फोन करने पर वह उठाते नहीं है।जिसे ढूढ़ कर गैस लेने को मजबूर है।ऐसा कर हाकर होम डिलेवरी नहीं दे रहे है। इतना ही नहीं अपने सुविधा अनुसार डिलेवरी वाहन को मनमाने स्थान पर खड़ा कर वहीं पर बुला कर सुविधा शुल्क के साथ गैस सिलेंडर की डिलेवरी कर रहे हैं।जिससे उपभोक्ताओं से होम डिलेवरी शुल्क पहले भुगतान होने के बावजूद सुविधा शुल्क लेकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे है।घर पर डिलेवरी न देकर चिन्हित स्थान पर बुलाकर गैस का वितरण हाकर कर रहा था और अतिरिक्त शुल्क भी उपभोक्ताओं से ले रहा था। इस बारें में एजेंसी के संजय राय ने बताया कि गैस गोदाम से आने वाला रास्ता सूती मिल क्रासिंग पर फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण कार्य चलने के कारण ठेकेदार ने बंद कर दिया है।जिसकी शिकायत जिले के आलाधिकारियों से किया है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रहा सवाल हॉकर द्वारा अगर फोन पर डीएसी कोड मांगने पर कोई उपभोक्ता उसे देता है तो वह स्वयं जिम्मेदार भी होगा।
