आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीरनगर पुलिस लाइन में सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण: ग्राम प्रहरियों का बढ़ा मानदेय, मिलेगा ₹5 लाख का कैशलेस इलाज

0

मानदेय ₹2500 से बढ़ाकर ₹3500 करने की घोषणा, विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम प्रहरियों ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन !

संतकबीरनगर (13 अक्टूबर 2026)। मंगलवार को जनपद बरेली में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में सजीव (लाइव) प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आए ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक संबोधनों व घोषणाओं का सीधा लाभ समझा।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं:

  • मानदेय में बढ़ोतरी: ग्राम प्रहरियों का मानदेय ₹2,500 प्रति माह से बढ़ाकर ₹3,500 प्रति माह कर दिया गया है।
  • कैशलेस इलाज की सुविधा: ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करते हुए ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार की घोषणा की गई।
  • नई भर्तियां: जनपद व प्रदेश स्तर पर ग्राम प्रहरी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

 

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित जनपद के अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम प्रहरी मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story