बयारा के स्वामी विवेकानंद स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों व शिक्षकों ने ली शपथ ।
नशे से शारीरिक व मानसिक नुकसान, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान: धर्मेंद्र गौड़ ।
संतकबीरनगर- मगहर।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान के सहयोग से एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशामुक्ति अभियान चला कर जागरूक किया।जिसके क्रम में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम बयारा स्थित स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जागरूक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गौड़ ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील किया। इसके साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों से अपनी जिम्मेदारी निभाने और जागरूकता अभियान में सहयगी बने।उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मानसिक शारीरिक रूप नुकसान होता है। इसके साथ समाज में लोगों से व्यवहार खराब हो जाते हैं।नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक बने। ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव कुमार निषाद ने कहा कि जिस परिवार का मुखिया नशेड़ी और शराबी हो गया उसका पतन भी शुरू हो जाता है। नशा करने के लिए वह घर परिवार को परेशान करता है। जिसके कारण उसका सामाजिक जीवन खराब होने के साथ ही परिवार का भविष्य भी चौपट हो जाता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के साथ विद्यालय के बच्चों,शिक्षकों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाया।इस दौरान निशा, ज्योति, पूजा, रानू, अमरनाथ ने भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
