मामूली विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का किया गया प्रयास।
# घायल युवक का जिला चिकित्सालय में में चल रहा इलाज।
# मकान बेचने के बाद भी नहीं मिले पैसे।
# महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया धमकी देने का आरोप।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर।
जनपद अंतर्गत बेलहर कला थाना क्षेत्र मामूली विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का किया गया प्रयास घायल युवक की पत्नी महिला ने अपने ही गांव के ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि मकान बेचने के बाद उसे तय रकम नहीं मिली और अब पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
# क्या है पूरा मामला-
पीड़िता जानकी देवी, जो कि ग्राम वहेरा माफी की निवासी हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपना मकान 14 जनवरी 2026 को मीरा नाम की महिला (निवासी: ग्राम कचरापार) को 2 लाख रुपये में बेचा था। पीड़िता के अनुसार, इस पूरे सौदे की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान अजय यादव ने ली थी।
पीड़िता का कहना है कि मकान बिक जाने के बावजूद उसे अभी तक विक्रय की राशि प्राप्त नहीं हुई है। जब पीड़िता ने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो उसे जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने बेलहर कला थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे उसके मकान के बकाया पैसे दिलवाए जाएं और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
